Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसहकारी क्रय विक्रय समितिकी वार्षिक बैठक

सहकारी क्रय विक्रय समितिकी वार्षिक बैठक

सहकारी क्रय विक्रय समिति के विकास को लेकर हुई बैठक

जमानियां/गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति की वार्षिक सामान्य बैठक शनिवार को आहुत की गयी।

जिस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए कहा कि वर्षो से लम्बित आडिट को कराने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया हैं जिससे समिति के विकास में गति मिले और आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी हो सके और वर्ष 2020-21 में खरीद की क्षमता बढाने‚ उर्वरक के खरीद‚ बिक्री की क्षमता बढ़ाने को लेकर चर्चा की गयी। कहा कि किसानों के लिए 80 प्रतिशत छुट में कस्टम हायरिंग कृषि यंत्र खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

जिससे खेत में हार्वेटर से फसलों की कटाई के बाद उसे नष्ट करने वाली मशीन कस्टम हायरिंग यंत्र किसान खरीद छुट में खरीद सकेंगे। 

इस अवसर पर अशोक सिंह‚ अनिल कुमार गुप्ता‚ संजय राय‚ घरभरन राय‚ विरेन्द्र तिवारी‚ अलख नरायण राय‚ मुरली कुशवाहा‚ लल्लन सिंह आदि मौजूद रहे।.

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !