Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरएम एल सी चुनाव की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं बांटी मिठाई

एम एल सी चुनाव की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं बांटी मिठाई

जमानियां/ गाजीपुर- क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी की विधानसभा इकाई की मासिक बैठक शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में आहूत की गयी।

 फोटो- एम एल सी चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह प्रतिनिधि मन्नू सिंह को मिठाई खिलाते प्रमोद यादव

जिस दौरान शिक्षक एम एल सी लाल बिहारी यादव व स्नातक एम एल सी आशुतोष सिन्हा के चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर पूर्व मंत्री प्रतीनिधि मन्नू सिंह व विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने लोगो को बधाई दी और कार्यकर्ताओ को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस दौरान मन्नू सिंह ने कहा कि इस चुनाव से ही भारती जनता पार्टी आभास हो चुका है कि झूठ और बहरूपियेपन को जनता समझ चुकी है और अब  हारने का दौर शुरू हो गया है और आने वाले वर्तमान चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा।

विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने M L C के दोनों प्रत्याशियों के जीत पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुवे कहा कि यह आप सबकी मेहनत का नतीजा है आप लोग इसी तरह अपने जोश को बनाये रक्खे व आने वाले सभी चुनाव में भाजपा को हराने के लिए कटिबद्ध हो जाये। वही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व नेताओ से अनुरोध किया कि लोकतंत्र में वोट के बल पर सत्ता हासिल की जाती है।

इसलिए आप लोग 18 वर्ष के उम्र के सभी छूटे हुवे मतदाताओं का नाम आप वोटर लिस्ट में जरूर चढ़ वाले। वही उहोने किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए उनकी लड़ाई अंत तक लड़ने का आह्वाहन किया।

वही उन्होंने कहा कि शासन सत्ता के लोग अपने रवैये में बदलाव लाये व बेवजह सपा के लोगो को प्रताड़ित करना बंद करदे। अन्यथा सपा आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होगी।

इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष रजनीश यादव, मोबिन अहमद, प्रमोद यादव, रजनीकांत यादव, बृजेश यादव, कृष्णानन्द यादव, अम्बरीश यादव, रिशु यादव, पप्पू यादव,  रामाश्रय यादव,पंकज निगम,साद खाँ, सरोज यादव,रामचीज यादव, राजू होदा, शम्भू यादव, ऋषि यादव, महेन्द्र यादव, भरत सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संचालन सद्दाम खाँ ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !