Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमाँ के कर्तव्यों पालन करते हुए विधायिका ने किया गरीब लड़की का...

माँ के कर्तव्यों पालन करते हुए विधायिका ने किया गरीब लड़की का कन्यादान

हिंदू वैवाहिक परंपराओं के अनुसार जमानिया विधायिका द्वारा माँ के उत्तर दायित्व का पालन करते हुए गरीब कुबने की लड़की का किया कन्यादान।

फ़ोटो- विवाह के मण्डप मेंं कन्यादान करती जमानिया भारतीय जनता पार्टी  की विधायिका सुनीता सिंह

जमानिया- नगर के बुद्धिपुर में शुक्रवार को घनश्याम गुप्ता उर्फ (बंगाली दादा ) की पुत्री पूनम कुमारी के विवाह के शुभ कार्यक्रम पर भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान विधायिका सुनीता सिंह द्वारा पूर्ण हिंदू वैवाहिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए कन्यादान किया गया।

उक्त अवसर पर श्री सिंह ने बताया कि हिन्दू धर्म ग्रंथो के अनुसार कन्यादान, एक महादान की श्रेणी में आता है। अर्थात इससे बड़ा दान कोई नही होता और माता पिता के जीवन काल मे यह संयोग एक ही बार आता है और आज मेरा सौभाग्य है कि यह महादान मेरे जीवन में बार- बार आये।

उसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाशंकर उपाध्याय जी ने कहाँ की भारतीय जनता पार्टी केवल मात्र पार्टी और कार्यकर्ता तक सीमित नही एक परिवार है और परिवार के सुख दुःख में साथ होना हम सभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है क्योंकि बंगाली दादा ने निःस्वार्थ आजीवन भारतीय जनता पार्टी की सेवा की है।

उक्त अवसर पर  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता , चंद्रशेखर निगम , अनिल गुप्ता ,नारायण दास चौरसिया, सलीम अहमद संतोष उपाध्याय, रविन्द्र राय, हरिओम सिंह, मनीष सिंह, आदि क्षेत्र के लगभग सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !