Friday, July 17, 2026
Homeक्राइममार पीट के मामले में चार लोगों के विरुद्ध एससी / एसटी...

मार पीट के मामले में चार लोगों के विरुद्ध एससी / एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव में हुई दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरूद्ध शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
दरौली गांव निवासी प्रीतम कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 13 फरवरी 2025 को वह गाँव में मजदूरी कर रहा था, तभी गांव के ही एक युवक वहां आया और बिना वजह गाली-गलौज करने लगा। प्रीतम के अनुसार, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने अपने पट्टीदारों को बुला लिया, जो लाठी-डंडों से लैस थे। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने न केवल उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, बल्कि मारपीट भी की। जब उसकी पत्नी बबीता देवी मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से एससी / एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीयूष उर्फ लकी‚ गोल्डी कुशवाहा, सिद्धार्थ कुशवाहा और अजीत कुशवाहा निवासीगण दरौली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !