Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअवैध ढंग से हो रहे बालू परिवहन को लेकर एसडीएम सख्त

अवैध ढंग से हो रहे बालू परिवहन को लेकर एसडीएम सख्त

अवैध ढंग से हो रहे बालू परिवहन को लेकर एसडीएम सख्त

 

जमानियां (गाजीपुर) : अवैध ढंग से हो रहे बालू के परिवहन को लेकर एसडीएम अभिषेक कुमार ने रविवार को बड़ी कारवाई की है ।जमानियां-सैयदराजा राजमार्ग पर चेकिंग अभियान चलाकर चार बालू वाले ओवर लोड ट्रकों को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द किया।एसडीएम की इस कारवाई से ट्रक चालकों में खलबली मच गई।उन्होंने इस कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी सहित एआरटीओ और खनन विभाग को भेज दिया है।एसडीएम ने चेताया है कि ओवरलोडिंग और बालू की तस्करी किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।जिस थाना क्षेत्र में ऐसी गतिविधियां पाई जाएंगी, वहां के अधिकारियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !