नशे में धुत अज्ञात स्कार्पियो चालक ने दो लोगों को मारा धक्का एक की हालत गंभीर
जमानियां (गाजीपुर) : तेज रात स्कार्पियों चालक ने शुक्रवार की रात आधा घँटा के अंतराल में दो लोगों को धक्का मार गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिसमें एक कि हालात गंभीर होने पर निजी चिकित्सक ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।वही एक स्कार्पियों को भी टक्कर मार दिया।हालांकि स्कार्पियों में सवार लोग बाल बाल बच गए।जब तक सूचना पाकर पुलिस पहुंची चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।लोगों ने चालक के नशे में धुत होने की बात बताई।घटना से लोगों में अफरा तफरी भी मच गई।
स्कार्पियों चालक तेज रफ्तार में स्टेशन बाजार से तहसील की ओर जा रहा था।एनएच 24 हेतिमपुर नहर पुलिया के पास चालक ने मंगलात डोम को टक्कर मारा जिससे वह घायल हो गया।निजी अस्पताल में उपचार हुआ।फिर वाहन चालक ने शाहपुर आरा बिहार बक्सर से एक ही परिवार के आठ लोग स्कार्पियों से प्रयाग राज जा रहे थे तो पुलिस पिंक बूथ के पास उसमें टक्कर मार दिया जिसमें सभी लोग बाल बाल बच गए।घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई जब तक लोग कुछ समझते वाहन चालक ने बाइक से जा रहा करंडा के गोसंदेपुर निवासी सुरेंद्र कुमार को टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया।सुरेंद्र गहमर थाना के शायर अपने ननिहाल से घर को जा रहे थे।गाड़ी से धक्का लगने से दाहिना पैर टूट गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया।अगल बगल के लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गए लेकिन हालात खराब होने से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।रिश्तेदार वाराणसी को लेकर रवाना हो गए।आधा घंटा में लगातार तीन घटना होने से लोग हैरान हो गए।

