Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाझोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग, भैंस जली

झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग, भैंस जली

जमानियां (गाजीपुर) :  कस्बा क्षेत्र के नई बस्ती निवासी कल्लू चौधरी की सतुआनी घाट पक्का पुल के नीचे स्थित झोपड़ी में रविवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों सेआग लग गई। जिसमें बंधी गर्भवती भैंस जल कर मर गई।पीड़ित कल्लू चौधरी ने बताया कि रोज की तरह वह अपनी भैंस को  झोपड़ी में खूंटे में बांध कर रखता था जो सात माह के गर्भ से थी। रविवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। जिसकी जानकारी हमें रात 1 बजे हुई। जब मौके पर पहुंचा तो झोपडी पूरी तरह से जल कर राख हो गई थी और उसमें खूंटे से बंधी भैंस भी जल कर मृत हो गई।  इस घटना से उसे भारी क्षति हुई है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर तहसील के अधिकारियों को सूचित किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !