ज़मानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित गाटा संख्या 61 पोखरी के जमीन पर किये गए अवैध अतिक्रमण को गुरुवार को न्यायलय के आदेश पर उपजिलाधिकारी ने हटवाया अतिक्रमण।
की मौजूदगी में हटा दिया गया जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय के आदेश पर उपजिलाधिकारी जमानिया शैलेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर क्षेत्र के गायघाट निवासी तेजबहादुर सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह, मनोज यादव पुत्र रामकृत यादव, गंगा गुप्ता पुत्र रामदुलार गुप्ता द्वारा गाटा संख्या 61 ख पर अवैध ढंग से अतिक्रमण किया गया था।
जिसको हटाने के लिए न्यायलय द्वारा उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया था न्यायालय के आदेश के क्रम में उक्त अतिक्रमण को राजस्व टीम जेसीबी मशीन के सहयोग से हटाया गया जिस दौरान तहसीलदार आलोक कुमार, नायब तहसीलदार राकेश कन्नौजिया और पुलिस कर्मियों की उपस्थिति थे।
उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार गायघाट गांव स्थित गाटा संख्या 61 ख पर अवैध ढंग से की गयी। अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गयी। उन्होंने कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा।


