Friday, July 17, 2026
Homeघटना-दुर्घटनापिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर हुई...

पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर हुई मौत

जमानियां। थाना क्षेत्र के रामपुर पट्टी सरनाम खां गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रामजी राय शाम को अपना खेत देखने जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के  अनुसार, जैसे ही वह दैयतरा बाबा स्थान के पास पहुंचे, पिकअप वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए आया। गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे रामजी राय उसके नीचे दब गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से पिकअप के नीचे से मृतक के शव को जेसीबी की मदद से उठाकर बाहर निकाला गया।  इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई ओमप्रकाश राय ने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी और वाहन चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। यह दर्दनाक घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है, और स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में रामपुर पट्टी सरनाम खांं निवासी रामजी राय की मौत हुई है। शव का कब्जे में ले लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !