ज़मानिया कोतवाली पुलिस तेज़ी से पशुओं से भरी स्कार्पियो पलटी एक पशु की मौत।
जमानियां – कोतवाली पुलिस तमाम प्रयास के बाद भी पशु तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोवंशो से भरी एक तेज रफ्तार स्कार्पियों जो बिहार जा रही थी पुलिस के द्वारा उसका पिछा करते समय अनियंत्रित होकर नगर मार्ग किनारे गहरे खाईं में पलट गई।

स्कार्पियों में सवार पशु तस्कर मौके पर भीड का फायदा उठाकर फरार हो गये इस हादसे की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गई,वहीं इसके कारण उसमें क्रूरतम तरीके से रखे गये पांच गोवंश दब गये,मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से क्रेन के जरिए दबे गोवंशो को स्कार्पियों से किसी तरह बाहर निकाला।
प्राप्त कुल पांच गोवंशो में दो बछडे और तीन दुधारू गाय थी,जिसमें से एक गाय की दबने से मौत गई,जिसका पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित जगह गड्ढा खोदकर मिट्टी से ढंक दिया गया,जबकि शेष बचे दो बछडे और दो गायों का पशु चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नजदीकी कान्हा गौशाला भेंज दिया गया।
वहीं पुलिस ने पलटी स्कार्पियों जो क्षतिग्रस्त हो चुकी थी,उसे क्रेन के जरिए बाहर निकाल कोतवाली लाकर सीजकर अज्ञात तस्करो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामलें की छान शुरू कर दिया,और फरार तस्करो की तलाश में जुट गई मगर उनका पता नहीं चल सका।मालूम हो कि पशु तस्कर अब हाइटेक होते जा रहे है,पुलिस को तस्करो पर शक ना हो इसलिए अब वह लग्जरी वाहनों से पशु तस्करी के इस काले कारनामें में जुट गये है।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पशु तस्कर एक स्कार्पियों से गोवंशो को बिहार तस्करी के लिए ले जाने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ताक में लग गई,इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कार्पियों तहसील क्षेत्र की ओर से आती दिखी,पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया तो वह तेजी से नहर के रास्ते भागने लगे,शक होते ही पुलिस ने उसका पिछा शुरु कर दिया।
जो कुछ दूर आगे जाते ही खाईं में पलट गई,जबकि तस्कर मौके का फायदा उठा फरार हो गये। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि अज्ञात तस्करो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया,पांच गोवंशो में से एक की दबने से मौत हो गई,बताया कि स्कार्पियों को कोतवाली लाकर सीज कर फरार तस्करो की तलाश की जा रही है।

