Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगांवों में टीबी के मरीजों की हुई खोज 

गांवों में टीबी के मरीजों की हुई खोज 

गांवों में टीबी के मरीजों की हुई खोज 

गाजीपुर। नि:क्षय राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत देवकली ब्लाक के देवकली, नंदगंज, सिरगिथा, जहांनपुर, ईसपुर, आदि गांवो में टीबी मरीजों की खोज के लिए कैम्प आयोजित किया गया जिसमे मरीजों की जांच कर दवा दी गयी। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० एस० के० सरोज ने कहा नि: क्षय टीबी रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए देवकली ब्लाक के सभी गांवो मे 100 दिन का अभियान चलाया जा रहा है जिसमे एनम,जी एनम,आशा,सी एच ओ सहित स्वास्थय कर्मी लगाये गये है। देवकली में 12, नंदगंज मे 23, सिरगिथा मे 40, जहांनपुर मे 20, र ईसपुर मे 25 रोगियों की जांच कर दवा वितरित कर नकद धनराशि के साथ पोषण पोटली दिया जा रहा हॆ।जांच का कार्य डा० आकांक्षा सिंह,डा० सूरज दूबे,डा० अरविन्द कुमार,डा० अंकिता पाण्डेय नॆ किया इस मॊके पर वृजमोहन शर्मा, संगीता देवी, काजल देवी, मंजू देवी, अनिता देवी आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !