Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरश्री ठाकुरजी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव।

श्री ठाकुरजी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव।

श्री ठाकुरजी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव।

नंदगंज /गाजीपुर -: श्री ठाकुरजी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बरहपुर नन्दगंज के परिसर में सोमवार को स्व० गोपाल सिंह की 18वीं पुण्यतिथि एवं विद्यालय का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया।

फ़ोटो -: श्री ठाकुरजी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बरहपुर नन्दगंज विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोलते सदर विधायक जैकिशुन साहू और सदर विधायक जैकिशुन साहू कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत हास्य नाटिका, भोजपुरी गीत, देशभक्ति गीत, हरियाणी गीत एवं कव्वाली आदि प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। लघु नाटिका सीताहरण एवं सरहद पर शहीद जवान का शव घर आने पर मां का विलाप और देश के लिये कुर्बान होने गर्व महसूस करना काफी आकर्षण एवं हृदयविदारक रहा।

कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि सदर विधायक जैकिशुन साहू ने स्व० गोपाल सिंह के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सपा विधायक ने कहा विद्यालय में आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों से बच्चों में बहुआयामी प्रतिभा का विकास होता है।

फ़ोटो- श्री ठाकुरजी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बरहपुर नन्दगंज विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान से कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

वह अपनी संस्कृति, कर्तव्य को जानने में समर्थ होते हैं। आज के बच्चों पर ही कल के भारत का भविष्य टिका हुआ है।महिला सशक्तिकरण पश्र बल देते हुए अभिभावको से बालिकाओं को अच्छी शिक्षा देने और दिलाने में कोई कंजूसी तथा आनाकानी नहीं करें।

क्योंकि बालिकाएं ही परिवार को एक अच्छा संस्कार दे सकती है विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनमें देश प्रेम की भावना भरी जाय ताकि वह जीवन में एक सफल इंसान बन सकें। जो इस विद्यालय में दृष्टिगोचर हो रहा है। इसलिये सभी स्टाफ बधाई के पात्र है‌।

इस अवसर पर शहीद इंटर कालेज के प्रबंधक सुनील सिंह, बुलबुल सिंह, शिवशंकर यादव,पूर्व प्रधान अरविंद सिंह मुन्ना, सुजीत यादव, भानू जायसवाल, सत्या यादव, राजेश यादव,तथा विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिका तथा कर्मचारी व बच्चे उपस्थित रहें।

अंत में विद्यालय के प्रबंधक उमाकांत सिंह उर्फ मोती सिंह तथा डा० प्रशांत सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए आभार प्रगट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीठाकुर जी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य टी. एन. सिंह तथा संचालन एडवोकेट विजय बहादुर यादव ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !