Friday, July 17, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनगर पालिका में कार्यरत सफाई नायक पर महिला सफाई कर्मी ने अवैध...

नगर पालिका में कार्यरत सफाई नायक पर महिला सफाई कर्मी ने अवैध धन उगाही का लगाया आरोप

जमानिया: महिला सफाईकर्मी से अवैध धन उगाही का आरोप,  वीडियो वायरल

जमानियां। नगर क्षेत्र में महिला सफाईकर्मी से अवैध धन उगाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला सफाई कर्मी से सफाई नायक द्वारा पैसे न देने पर महिला को शौचालय की ड्यूटी से हटा दिया गया और गहने बेचकर पैसा देने का दबाव बनाया जा रहा है। इस संबंध में महिला ने नगर पालिका ईओ संतोष कुमार से शिकायत की है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला सफाईकर्मी ने बताया कि सफाई नायक जब तक उससे पैसा लेता रहा, तब तक उसे ड्यूटी पर बनाए रखा गया। हाल ही में बेटी की शादी के कारण वह पैसे नहीं दे पाई, जिसके चलते उसकी ड्यूटी बदल दी गई। वीडियो में उसने गहना बेचकर पैसा देने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। वीडियो के वायरल होने से नगर पालिका प्रशासन की आलोचना हो रही है। इस पर ईओ संतोष कुमार ने कहा कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और महिला से प्रार्थना पत्र मांगा गया है। उन्होंने शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। घटना ने स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !