ग़रीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का किशलय कांत सिंह का प्रयास सराहनीय … मन्नू सिंह
जमानियां। स्थानीय हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ग्राम सभा बरूईन निवासी एवं श्री आदित्य इंटर कॉलेज दाउदपुर में शिक्षक किशलय कांत सिंह द्वारा अपने पिता कैलाश सिंह की पुण्य तिथि पर हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में लगभग 250 कंबल वितरित कराए गए।
वृहद कम्बल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पुरा छात्र मन्नू सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला किशलय कांत सिंह के इस पुनीत कार्य की मैं सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया। इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार, डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. विजय श्याम पांडेय शिक्षक प्रभाकर सिंह सभासद प्रमोद कुमार यादव पूर्व प्रधान कर्जहीं अजय गुप्ता वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार मदनपुरा प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र संदीप जायसवाल शंभू नाथ यादव कमलेश प्रसाद, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अनिमेष पांडेय,विजय पांडेय,प्रियंका रजत आशीष सुमित अरमान अली आदि उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ अभिषेक तिवारी ने दी।

