पीएम स्वामित्व योजना के तहत 3756 संपत्ति कार्ड किए गए वितरित,ग्रामीणों को मिला स्वामित्व का अधिकार
जमानियां। तहसील परिसर स्थित सभागार में
स्वामित्व योजना अंतर्गत घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को जनप्रतिनिधियों, व घरौनी के लाभार्थियों व ग्रामीण के द्वारा देखा एवं सुना गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महामंत्री ओमप्रकाश राय, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष विष्णु सिंह, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा,
मंडल अध्यक्ष संदीप बिंद आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना से जहां एक तरफ ग्रामीणजनों के भूमि विवाद संबंधी विवादों का समाधान होगा वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत की भूमि का स्पष्ट मानचित्र प्राप्त होगा, जिससे गांव के आधारभूत संरचना के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को बनाना आसान होगा।इससे लाभार्थी विभिन्न योजनाओं का लाभ, ऋण आदि प्राप्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने स्वच्छता एंव नशामुक्ति पर उपस्थित लोगो को शपथ भी दिलाई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच स्वामित्व योजना का शुभारम्भ अप्रैल 2020 को हुआ था। इस योजना में ग्रामीण अंचल के लोग जो आबादी मे आवासित होते है उनको अपने सम्पत्ति का अधिकार मिल सके, यह एक क्रान्तिकारी कदम है। हमारे गॉव वासियों को आत्म निर्भर करने, उनकी सम्पत्ति का अधिकार दिलाने तथा सम्पत्ति को सुरक्षित करने के लिए यह योजना चलाई गयी है। उन्होने कहा कि खेत की खतौनी के जैसे ही आबादी मे निवासित लोगो के घरो का मालिकाना हक दिलाने के लिए घरौनी का वितरण किया गया है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर तहसीलदार रामनारायण वर्मा,नायब तहसीलदार देवा कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, भाजपा के जिला प्रतिनिधि अवधेश सिंह, सवर्ण विकास मंच के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, पालिका चेयरमैन जय प्रकाश
गुप्ता, तारकेश्वर वर्मा, संतोष पाण्डेय, जितेंद्र कुमार नायब तहसीलदार, राकेश कुमार त्रिवेद, ओम प्रकाश राय, सच्चिदानंद राय अधिकारीगण उपस्थित थे ।

