Friday, July 17, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकीचड़युक्त सड़क पर ग्रामीणों ने फसल की रोपाई कर जताया विरोध

कीचड़युक्त सड़क पर ग्रामीणों ने फसल की रोपाई कर जताया विरोध

कीचड़युक्त सड़क पर ग्रामीणों ने फसल की रोपाई कर जताया विरोध 

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम कसेरा के पास तलाब बनी कीचड़युक्त सड़क पर ग्रामीणों ने शनिवार को फसल की रोपाई कर विरोध जताया। ज्ञात हो कि जमानियाँ-नगसर सम्पर्क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों में कीचड़ व जल जमाव हो जाने से राहगीरों व वाहन चालकों का चलना दूभर हो गया है, वही स्थानीय ग्रामीणों को पैदल चलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्पर्क पर पड़ने वाले गॉवों के पार जगह -जगह गड्ढे हो गये है तथा उन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है, ये अंतर कर पाना राहगीरों के लिए टेड़ी खीर बन गई है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी नर्क हो जाती है। सड़क की दयनीय दशा हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर विरोध जता रहे ग्रामीणों ने कहा कि अब तो खेत और सड़क में कोई अंतर ही नहीं बचा है। इसलिए सड़क पर फसल की रोपाई कर शासन प्रशासन को जगाने का काम किया जा रहा है। प्रत्येक मौसम में सड़क पर पानी जमा होने से सभी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। अधिकारी व जनप्रतिनिधि से गुहार लगाकर सभी लोग थक गये है लेकिन कोई सुनने वाला है। इसलिए इन्हें जगाने के लिए ऐसा करना पड़ रहा है। उक्त मौके पर बीडीसी प्रमोद यादव, मुकेश यादव, सत्येंद्र यादव, किशन यादव, आलोक कुमार मौर्य, रमेश कुशवाहा, जितेंद्र यादव मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !