Saturday, July 18, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाट्रेन के चपेट में आने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ट्रेन के चपेट में आने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ट्रेन के चपेट में आने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

 

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरबल्लमपुर के सामने रविवार की दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शव को देख राहगीरों ने इसकी सूचना ग्रामीण व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान हरबल्लमपुर ग्राम निवासी अमरेन्द्रनाथ (58) के रुप में की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेजवा दिया।
जानकारी के अनुसार अमरेन्द्रनाथ (58) अपने खेत में रेलवे लाइन क्रास करके जा रहे थे। तभी डाउन ट्रैक पर तेज रफ्तार आ रही अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गये। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी भाग्यमनी देवी, पुत्र निखिल राज व पुत्री निधि के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेजवा दिया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !