Wednesday, September 2, 2026
Homeघटना-दुर्घटना14 साल की नाबालिग लड़की घर से लापता

14 साल की नाबालिग लड़की घर से लापता

जमानियां (गाजीपुर) : खिजिरपुर अलीनगर निवासी पिंटू राम ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर नाबालिग पुत्री अंजली कुमारी के गायब होने की तहरीर दी।पुलिस केस दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट गई।पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि 14 वर्षीय पुत्री अंजली बीते 16 दिसंबर को घर से अचानक लगभग दोपहर दो बजे घर से बाहर निकली और घर वापस नहीं लौटी काफी देर होने पर हम लोग अगल बगल के गांव,नात रिश्तेदार के यहां काफी खोजबीन किये लेकिन आज तक उसका कही पता नहीं चला।पुत्री के साथ कोई अनहोनी न हो इसका नही सता रहा है।स्वजन भी परेशान है।कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पिता के तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !