ओटीएस कैंप में 46 उपभोक्ताओं से 4.65 लाख जमा
जमानियां (गाजीपुर) : ओटीएस योजना के तहत स्टेशन बाजार के नपा के उप कार्यालय में विधुत विभाग की ओर से कैंप लगाया गया।कैंप में योजना के तहत 46 रजिस्ट्रेशन हुआ और 4 लाख 65 हजार 612 रुपया बकाया जमा हुआ साथ ही तीन बिल का संसोधन हुआ।अवर अभियंता इंद्रजीत पटेल ने बताया कि विधुत विभाग की ओर से एक मुश्त समाधान योजना उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है।इस योजना के प्रथम चरण में उपभोक्ताओं को जो छूट मिला है उसका लाभ उठाएं।चेकिंग के दौरान अगर कोई भी बकाएदार पकड़ा गया तो कड़ी कारवाई होगी।कैंप में मीटर रीडर रजनीकांत तिवारी बंटी ,पंकज खरवार ,लाइनमैन मुन्ना ,गोपाल चौबे, इंतकाल अली, हीरा, अशोक पाल व सीएचएस सेंटर के संचालक चंद्रप्रकाश ,मनीष कुमार अखिलेश मौर्या उपस्थित रहे।


