Saturday, July 18, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरक्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों की बैठक हुई संपन्न

क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों की बैठक हुई संपन्न

क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों की खुली बैठक हुई संपन्न

 

जमानियां (गाजीपुर) : विकास खंड के सभागार कक्ष में सोमवार की दोपहर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व जिंप सदस्य की खुली बैठक हुई, जिसमें ब्लाक क्षेत्र से विकास संबंधी प्रस्ताव सदस्यों से मिले।ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।सदस्यों के विकास कार्यो के प्रस्ताव पर विकास कार्य किया जाएगा ।

प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों से निस्वार्थ भाव से कार्य करने तथा ग्रामीण क्षेत्र में विकास करने की बात कही। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।बीडीओं बृजेश आस्थान ने कहा कि बैठक में कुल प्रस्ताव मिले हैं।सदस्यों,ग्राम प्रधान व जिंप के पांच सदस्य जो पदेन सदस्य होते है उनसे विकास कार्य संबंधित प्रस्ताव लिया गया है।इनके प्रस्ताव में विकास कार्य कराया जाएगा।सरकार की भी मंशा है सरकार की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक जाय ।साथ ही गांवो में विकास कार्यों को कराया जाएगा।
वही क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि छेत्र पंचायत व जिला पंचायत तो हमारे अंग है और छेत्र का विकाश मेरा मुख्य उद्देश्य सदस्यों के सहयोग से विकास कार्यो को पूरा किया जाएगा।बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद यादव,बाबू राम यादव,सुरेंद्र कुशवाहा,ब्रह्मानंद,मनीष ,रुकमणी देवी व प्रधान कृष्णानंद सिंह,धर्मेंद्र कुशवाहा,मदन यादव,सुदर्शन कुशवाहा,सरताज खां, जिंप सदस्य आकाश यादव,सुखारी प्रसाद सहित अन्य लोग रहे।

जिंप सदस्य बसंत यादव ने जताया विरोध

क्षेत्र पंचायत की बैठक के एजेंडा दस्तावेज में गाजीपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से पूर्व ‘माननीय’ शब्द न लिखे जाने पर जिंप सदस्य बसंत यादव ने कड़ा विरोध जताया है और आगामी जिला पंचायत बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने की बात कही।बसंत यादव ने कहा कि सम्मानित पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों के प्रति उचित सम्मान प्रदर्शित करना ब्लॉक अधिकारियों की घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। आगामी जिला पंचायत बैठक में इस मुद्दे को उठाने की बात कही है।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !