Tuesday, July 14, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाकरंट लगने से युवक की मौत

करंट लगने से युवक की मौत

जमानियां (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र की धनौता गांव में बिजली के करंट से मोनू (22) गंभीर रूप से झुलस गया।स्वजन अनान फानन में युवक को लेकर गांव स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना से स्वजन में खलबली मच गई।शव का अंतिम संस्कार बलुवा घाट पर हुआ।स्वजन ने बताया कि मोनू पशुओं के लिए हरा चारा काटने के लिए विधुत पोल से तार को मशीन में  जोड़ रहा था तभी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी।मोनू प्राइवेट स्कूल में शिक्षक की नौकरी कर परिवार को चलाता था।दो भाइयों में बड़ा था छोटे भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।मोनू की मौत से घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया।मोनू अपने पीछे एक पुत्र भी छोड़ गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !