Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरराष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन की ओर से परिचर्चा एवं सम्मान...

राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन की ओर से परिचर्चा एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जमानियां (गाजीपुर) :राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन की ओर से विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर तहसील के सभागार में परिचर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।संस्था की ओर से एसडीएम ,तहसीलदार ,सुलह अधिकारी व विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता को मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। एसडीएम अभिषेक कुमार ने संस्था की ओर से 25 लोगों को प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया।

एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा जो मानवाधिकार के प्रति जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है।एनजीओ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाय और समस्याओं को प्रशासन तक पहुचाया जाय ताकि उनके समस्याओं का प्रशासन समाधान कर सके।तहसील के सुलह अधिकारी चंदन कुमार ने भी मानवाधिकार के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।डॉ वसीम रजा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार एंटी करप्शन मिशन ने कहा कि मानव के अधिकारों के हनन को रोकने व उनके समस्याओं के निदान को लेकर यह संस्था विगत 15 वर्षों से कार्य कर रही है।इस मौके पर तहसीलदार रामनारायन वर्मा,कैप्टन सुब्बा सिंह यादव, डॉ हरिश्चंद्र
आफताब अजहर नदवी ,चांद मोहम्मद ,अधिवक्ता घनश्याम सिंह,जयप्रकाश, वेद प्रकाश ,शहाब खां,करीम रजा खां आदि लोग रहे।संचालन आसिफ गाज़ीपुर ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !