Saturday, September 5, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर235 व्यापारियों व16 सभासदों ने लाइसेंस उपविधि के खिलाफ दिया असहमति पत्र

235 व्यापारियों व16 सभासदों ने लाइसेंस उपविधि के खिलाफ दिया असहमति पत्र

लाईसेंस शुल्क उपविधि को लेकर व्यापारियों में आक्रोश असहमति पत्र देकर किया विरोध

जमानियां (गाजीपुर):  नगर पालिका परिषद द्वारा व्यापारियों पर लगाए गए लाईसेंस शुल्क उपविधि को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।इस शुल्क को वापस करने की मांग को लेकर व्यापारियों व सभासदों का क्रमिक धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी रामलीला मैदान में जारी रहा । लाइसेंस के विरोध में नगर के 235 व्यापारी व 16 सभासदों ने हस्ताक्षर युक्त असहमति पत्र क्रमिक धरना में दिया।एसडीएम के निर्देश पर नपा के कर निरिक्षक विजय शंकर राय उर्फ पप्पू राय को अधिशासी अधिकारी के नाम व्यापारीयों व सभासदों के असहमति पत्र को धरना स्थल से सौंपा गया।चेताया कि अगर यह लाईसेंस शुल्क उपविधि को वापस नहीं लिया गया था हम लोग सड़क पर उतरेंगे। रामलीला मैदान में क्रमिक धरना व प्रदर्शन में व्यापारियों व सभासदों के समर्थन में बैठे पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल गुप्त ने कहा कि लाईसेंस शुल्क उपविधि को लेकर नपा द्वारा बार बार शासनादेश का हवाला दिया जा रहा है,जबकि यह आदेश 1997,2020 व 21 का है।सात मार्च की बोर्ड बैठक में इस नियमावली को बनाने का प्रस्ताव पास हुआ है जबकि 31 अगस्त को हुई बैठक में लाईसेंस शुल्क उपविधि में विचार लिखा गया है जो हास्यपद है।वही उपविधि में पांच वर्ष के पश्चात स्वचलित 10 प्रतिशत का विधान जो बनाया गया है वह विधि विरुद्ध है।वही इस शुल्क विधि में कुकिंग गैस,सिलेंडर फिलिंग फुटकर विक्रेता पर 1000 फीस प्रस्तावित है लेकिन यह कार्य अवैध है इसका लाइसेंस नहीं हो सकता।मिट्टी तरल पर 50 से 250 रुपया तय है जबकि पूरे प्रदेश में मिट्टी तेल की सप्लाई बंद है।भवन निर्माण मानचित्र व होडिंग बैनर की अलग से उपविधि पालिका में बनाई गई है।नपा का लाइसेंस उपविधि नियमावली में बहुत विसंगतियां है। लाइसेंस शुल्क प्रावधान पहले से है।इसकी नियमावली भी बनी है।लेकिन  नियमावली में संसोधन न कर नया लाइसेंस शुल्क लगाकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।व्यापारी होने के नाते मैं भी इसके विरोध में हूँ।स्टेशन बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने कहा कि नपा को इस लाईसेंस शुल्क उपविधि को वापस लेना पड़ेगा क्योंकि यह व्यापारी हित मे नहीं है।नपा के इस रैवये से व्यापारी पूरी तरह आक्रोशित है।नपा को इस पर विचार करना होगा।सभासद सचिन वर्मा ने कहा कि नपा द्वारा बीते 7 मार्च 24 को बोर्ड की बैठक में मेरे समक्ष लाइसेंस शुल्क उपविधि मेरे समक्ष नहीं रखा गया और मैं इससे असहमत हूँ।अन्य व्यापारियों ने कहा कि लाइसेंस उपविधि नियम विरुद्ध है।नपा में पहले से ही लाइसेंस उपविधि नियमावली है नई नियमवाली की कोई जरूरत ही नहीं है।धरना में नारायण दास चौरसिया,पिंटू कुशवाहा,राकेश जायसवाल,जाहिद सिद्दकी,गणेश गोश्वामी,रवि वर्मा सहित अन्य व्यापारी व सभासद रहे।

235 व्यापारियों व16 सभासदों ने लाइसेंस उपविधि के खिलाफ दिया असहमति पत्र

नपा द्वारा व्यपारियों पर लगाये गए लाइसेंस उपविधि के खिलाफ नगर के 235 व्यापारियों ने हस्ताक्षर युक्त असहमति पत्र अधिशासी अधिकारी के नाम धरना स्थल पर दिया है।पत्र में व्यापारियों ने यह बताया है कि यह लाइसेंस उवविधि व्यापारियों के लिए घातक है।इससे वापस लिया जाय ताकि व्यापारी अपना व्यापार आसानी से कर सके क्योंकि पहले से ही व्यापारी सरकार को टैक्स दे रहा है।वही सभासद रफ्त जहां,मोहन गुप्ता,सचिन वर्मा,प्रमोद यादव,माया देवी,विकास जायसवाल,सुरेंद्र चौधरी,रजनीकांत,चंदा,राकेश कुमार,राज चौधरी ,समशुन निशा,अंजनी गुप्ता ,राधेश्याम,मनीष व माया देवी ने भी असहमति पत्र देकर लाइसेंस उपविधि बोर्ड में नहीं रखने का आरोप लगाया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !