Tuesday, July 14, 2026
Homeक्राइमदुकान पर सामान लेने गई 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुकानदार ने...

दुकान पर सामान लेने गई 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुकानदार ने किया दुष्कर्म

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के लावा गांव में शनिवार की देर शाम एक अधेड़ ने बारह वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अपने दुकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों ने खोज बिन किया तो दुकानदार डर से किशोरी को दुकान में ही बंद कर फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक नोनहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि हमारी बारह वर्षीय बेटी देर शाम किसी सामान की खरीदारी के लिए उसके दुकान पर गई थी।

आरोपी गिरफ्तार –

तब उसने बहला फुसलाकर दुष्कर्म कर दिया। जब हम लोग बच्ची की खोजबीन में पहुंचे तो दुकान बंद कर फरार हो गया। संदेह होने पर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शटर उठाया और देखा तो हमारी बेटी को दुकान में बने पटनी पर छिपा रखा था।
थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर ने बताया कि घटना संज्ञान में आते ही मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में रोष व्याप्त है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !