दिलदारनगर (गाजीपुर) : घर से आठ अक्टूबर की शाम को रहस्यमय परिस्थतियों में गायब हुआ फूली गांव निवासी प्रतीक यादव पुत्र दिलीप यादव को 50 दिन बाद गुरुवार की शाम को पुलिस टीम ने सकुशल बिहार के पटना से बरामाद किया।पुत्र को सकुशल पाकर स्वजन के खुशी के आंसू झलक उठे।शुक्रवार को स्थानीय थाना पहुंचे एसपी डॉ ईरज राजा ने बालक को बरामाद करने वाली टीम को पुरुस्कार करने की बात कही।
बीते आठ अक्टूबर को प्रतीक यादव डेरा से घर जाते समय गायब हो गया था।पिता की तहरीर पर पुलिस गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर सीओ रामकृष्ण के पर्यवेक्षण में लापता बालक को ढूढ़ने में जुट गई।वही इसमें क्राइम ब्रांच की टीम भी लगी रही।लेकिन गुरुवार को पुलिस टीम ने बिहार के पटना से बालक को बरामाद किया।बालक के बरामाद होने की सूचना पाकर थाना में ग्रामीणों व शुभचिंतको की भीड़ जुट गई।हालांकि बालक कहा गया था ,कौन ले गया या कोई अन्य मामला था इस बारे में स्वजन में कुछ बताने से साफ इंकार कर रहे थे।थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया की बालक को बिहार के पटना से टीम ने गिरफ्तार किया गया।बालक से जानकारी ली जा रही है कि वह पटना कैसे पहुंच गया।


