दिलदारनगर (गाजीपुर) : पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने शुक्रवार को स्थानीय थाना का वार्षिक निरीक्षण किया।चौकीदारों को साफा व टार्च वितरित किया गया।कहां की चौकीदार गांवो में ध्यान दे किसी भी सूचना को थाना में दे।हल्का दारोगा व बीट के आरक्षियों का नंबर अपने पास रखे।थाना में आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यहवार रहे।
एसपी ने निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, भोजनालय, बैरक, हवालात, शौचालय, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्र, अपराध रजिस्टर आदि को चेक किया।निरीक्षण के बाद मीडिया से मुखातिब के बाद एसपी ने कहां की थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुने और उनके सार्थक समाधान के बारे में सोचिए।महिला संबंधित अपराध को गंभीरता से लेकर त्वरित कारवाई करें।अपराधियो के खिलाफ कड़ी कारवाई करें।क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी, प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्रा,उप निरीक्षक हँसहराज मिश्रा,अरविंद कुमार सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।


