रेवतीपुर छठ मनाने गंगा घाट पर गये दो किशोरों की डूबने के कारण हुई मौत।
ज़मानिया / रेवतीपुर :- स्थानीय थाना अंतर्गत गोविंदपुर गंगा तट पर शुक्रवार को स्नान करते समय दो किशोर अरूण चौधरी 14 और सर्वजीत चौधरी 17 वर्ष निवासी दुल्लहपुर उर्फ नगदीलपुर डूब गये। जिसके कारण मौके पर अफरातफरी मच गई घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत डूबे दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दिया,काफी मशक्कत के बाद डूबे किशोरों को निकालने में सफलता मिली इसके तुरंत बाद लोगों ने दोनों को वाहन से रेवतीपुर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहाँ चिकित्सको ने गाजीपुर जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सक ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस घटना के बाद इसकी सूचना परिजनों ने थाना पुलिस को दे दिया। जहां पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा करने के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गाजीपुर भेंज दिया। मौत की सूचना पर मृतकों के परिजनों में कोहराम गया वही दोनों किशोर अपने परिजनों के साथ छठ मनाने गंगा घाट गये थे ।
इसी दौरान स्नान करते समय दोनों गहरे पानी में डूब गये मृत अरूण की मां मखतुनियां ने बताया कि उसके तीन पुत्र है,जिसमें मृतक सबसे छोटा था वह कक्षा नौ में पढता था।वहीं मृत सर्वजीत की मां चंदा ने विलखते हुए बताया कि उनके दो पुत्र है । जिसमें मृतक सबसे बडा था,वह कक्षा नौ का छात्र था,बताया कि गंगा तट पर छठ मनाने वह परिवार के साथ गया था जहाँ अपने ही गाँव के एक दोस्त अरूण के साथ नदी में स्नान करने लगा जहाँ दोनों गहरे पानी में डूब गये।
एक ही दिन डाला छठ के दिन हुए इद हादसे के चलते परिजनों सहित पूरे गाँव में कोहराम मचा हुआ है,मृतक किशोरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,इस घटना ने परिवार ही नहीं पूरे गाँव को झकझोर कर रख दिया है।प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि गंगा में डूबे दोनों किशोरों की मौत के बाद शव बरामद कर लिया गया है,बताया कि पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है।

