Tuesday, September 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाज़मानिया दैत्रावीर मंदिर के समीप दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी...

ज़मानिया दैत्रावीर मंदिर के समीप दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी हुई मौत।

ज़मानिया दैत्रावीर मंदिर के समीप दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी हुई मौत।

जमानियां : – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बडेसर गाँव के समीप राजमार्ग पर स्थित दैत्रावीर मंदिर के समीप बीते एक दिन पूर्व हुए सडक हादसे में घायल बाइक सवार दो युवकों टिकोलो चौधरी (25) और प्रदीप चौधरी (22) की आज बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना नीत जानकारी परिजनों को मिलते ही उनमें कोहराम मच गया।

फ़ोटो :- ज़मानिया बडेसर गाँव के समीप राजमार्ग पर स्थित दैत्रावीर मंदिर के समीप दुर्घटना में  दोनों मृतक की फ़ोटो।

जबकि इस घटना के बाद से ही गाँव में‌ सन्नाटा पसरा हुआ है,अगल बगल मुहल्ले के लोग हादसे से पिडित परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए है मगर परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है,उ‌नके आसूं रूकने का नाम नहीं ले रहा है।दोनों की मौत के बाद परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुट गई।

वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार पहिया वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है। मालूम हो कि बीते मंगलवार की देर शाम को‌ गाजीपुर से जमानियां जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दैत्रावीर मन्दिर के समीप तहसील की ओर से स्टेशन की तरफ जा रहे बाइक सवार दो युवकों की टक्कर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से हो गई।

जिसके बाद दोनों गंम्भीर रूप से घायल होकर गिर पडे।हादसा इतना जोरदार था कि बाइक और कार दोनों को परखच्चे उड गये इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गई ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गई,जहाँ हालात गंम्भीर देख चिकित्सक ने गाजीपुर रेफर कर दिया, वहाँ से दोनो को वाराणसी ले जाया गया,जहाँ आज इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि हादसे में घायल दोनो बाइक सवार युवको की इलाज के दौरान मौत हो गई,जिसके बाद दोनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेंजा गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !