सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज़ कराया मुकदमा।
जमानिया:- स्थानीय क्षेत्र के सुहवल थाना अंतर्गत ढढनी-नगसर मार्ग पर खजुहां गाँव के प्रवेश द्वार के ठीक समीप शनिवार की देर शाम को बाइक सवार युवक प्रदीप यादव उम्र करीब 23 वर्ष निवासी सब्बलपुर कलां थाना कोतवाली जमानियां की सडक हादसे में मौत हो गई। जिस कारण परिजनों में कोहराम मच गया।

वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुहवल थाना लाया गया जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गाजीपुर भेंज घटना की छानबीन में जुट गई। वहीं पुलिस ने मृतक के पिता श्रीकांत यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कर उसकी तलाश में जुट गयी।
लेकिन अभी तक अज्ञात वाहन चालक का पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद मृतक की मां कमलावती देवी,पिता श्रीकांत यादव सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था,जबकि घटना के बाद से ही गाँव और इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक युवक के पिता श्रीकांत यादव ने बताया कि उसके तीन पुत्र है,जिनमें मृतक प्रदीप यादव सबसे छोटा था, बताया कि वह बाहर मुम्बई में प्राइवेट काम करता था।
वह कुछ दिनों पहले दशहरा की छुट्टी लेकर घर आया था,बताया कि आज शनिवार की दोपहर वह अपने मामा के गाँव सुगवलियां जो सुहवल थाना में पडता है गया था।
पिता ने बिलखते हुए बताया कि शाम होने पर वह घर जाने के लिए अपने मामा गाँव से अपनी बाइक लेकर निकला इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन से उसके वाहन जोरदार टक्कर मार दी।
जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर मार्ग पर घायल होकर गिर पडा। वही ग्रामीणों के सहायता से उसे एम्बुलेंस से रेवतीपुर सीएचसी ले जाया गया,जहाँ चिकित्सक ने उसके पुत्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया,बताया कि इसके बाद इसकी सूचना सुवलम थाना पुलिस को दी।
वही इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सडक हादसे में मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है,बताया मृतक युवक के पिता के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन की जा रही है।

