Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाजमानिया कोतवाली पुलिस ने 31 पेटी शराब संग अंतरराज्यीय शराब तस्कर को...

जमानिया कोतवाली पुलिस ने 31 पेटी शराब संग अंतरराज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

जमानिया कोतवाली पुलिस ने 31 पेटी शराब संग अंतरराज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

जमानियां -: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को‌ पुलिस क्षेत्र के दुरहिया के समीप‌ ट्रैक्टर ट्राली में छिपाकर ले जाए जा रहे बडे पैमाने पर शराब की खेप को बरामद करने के साथ ही एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

फ़ोटो :- जमानिया नगर के दुरहिया के समीप‌ ट्रैक्टर ट्राली में छिपाकर ले जाए जा रहे बडे पैमाने पर शराब की खेप को बरामद करने बाद मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते पुलिस टीम।

जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर से कुल 31 पेटी शराब ( 1395 बोतल) जिसकी बाजारू कीमत करीब एक लाख से अधिक बताई जा रही है जिसे तस्करी के लिए बिहार तस्कर के द्वारा ले जाया जा रहा था,उसे बरामद करने में सफलता हासिंल की है। पुलिस ने इस दौरान तस्कर राकेश कुमार कुशवाहा निवासी कनक नरायनपुर थाना मुफ्फसिल जनपद बक्सर (बिहार ) सहित ट्रैक्टर ट्राली और बरामद शराब को कोतवाली लेकर चली  आयी।

वहीं पुलिस ने तस्कर से कडी पूछताछ के बाद उसके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान करने के साथ ही ट्रैक्टर ट्राली और बरामद शराब की खेप को सीज कर छानबीन में जुट गई। मालूम हो कि पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी जमानियां इलाके से बिहार में शराब तस्करी रोकने की पुलिस की हर कवायद फेल साबित हो रही है इसके पहले भी पुलिस के द्वारा कई बार बडे पैमाने पर लाखों की शराब पकडी जा चुकी है।

इसके बावजूद इस काले कारनामें में लिप्त शराब तस्करों के हौंसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहा है,तस्करो के पकडे जाने और कार्यवाई के बाद भी जिस तरह से इस धंधे में लिप्त लोग तस्करी के हर रोज नये तरीके इजाद कर रहे है,निश्चित ही यह पुलिस पर सवाल खडे कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रामकुमार दुबे अपने पुलिस कर्मियों संग दुराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान एक ट्रैक्टर तेजी से आता दिखाई दिया,बताया कि जब पुलिस ने उसे रोकने का ईशारा किया तो वह बिहार की‌ओर तेजी से भागने लगा। उन्होंने बताया कि शक होने पर जब पुलिस ने उसका पिछा कर ट्रैक्टर ट्राली को रोका तो उसमें 31 पेटी शराब ढंककर बिहार ले जाया जा रहा था बताया कि जिसके बाद मय तस्कर  शराब व ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली ला तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !