Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरश्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट का हुआ स्वागत

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट का हुआ स्वागत

जमानिया / गाजीपुर-  स्थानीय क्षेत्र के कस्बा बाजार में मंगलवार की सूबह श्रवण गुप्ता के आवास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अभियान के निधि प्रमुख नारायण दास जी ने संखनाद कर किया गया।

जिस दौरान स्थानीय लोगो अयोध्या में बन रहे श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि एकत्रित करने के लिए निधि संकलन अभियान की टोली को सहयोग राशि दी गयी।

जिस दौरान अभियान प्रमुख देवब्रत जी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा जमानिया नगर क्षेत्र में अभियान समिति संचालन समिति, मार्गदर्शक मंडल एवं सात सदस्यीय सात टोली का गठन पूर्व में बैठक कर आदरणीय जिला प्रचारक द्वारा दिनांक 12 जानवरी 2021 को गठित कर दिया गया था। यह राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट टीम आज से जमानिया नगर के प्रत्येक घर टोली जाकर अयोध्या में बन रहे मन्दिर में सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य करेगी।

साथ ही नारायण दास चौरसिया ने बताया कि 500 वर्षो के बनवास के बाद भगवान को अयोध्या में आये है यह भव्य मंदिर नयी पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बनेगी। आज हम अपने आपको धन्य सौभाग्य है जो कि  भगवान श्री राम मंदिर के र्निर्माण में योगदान कर रहे है।

उक्त अवसर पर चिंतामणि देवी, देवब्रत वर्मा, सतेंद्र वर्मा,अनुपम वर्मा,श्रवण गुप्ता,प्रीतम गुप्ता,अनुशील वर्मा,सुनील जायसवाल,उमेश वर्मा, आदि शामिल रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !