समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने किया विधानसभा 379 से विधायकी पद के लिए आवेदन
फ़ोटो- जमानिया विधान सभा से विधायक पद के आवेदन पत्र दिखाते पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव
जमानिया/ गाज़ीपुर- आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर खजुरी ब्लाक भदौरा निवासी रणजीत यादव और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में स्थित उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गठित कमेटी कार्यालय में के समक्ष पहुँचकर जमानिया विधानसभा से टिकट हेतु आवेदन किया गया। जिसकी सूचना से उनके समर्थको और ग्राम वासियों में हर्ष व्याप्त है।
उक्त मौके पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोटन राम निषाद जखनिया ने कहाँ की युवाओं के नेता और समाज सेवी रणजीत यादव समाज के लिए नया सवेरा बनकर उभरेंगे।
उक्त मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव भानु अनुराग सिंह अनु योगेश यादव धनजी सिंह इत्यादि लोग रहे


