सुहवल में चिकित्सक से हुई 50 हजार नगदी और मोबाइल की लूट की घटना तीन दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा।
गाज़ीपुर :- सुहवल थाना क्षेत्र के अंधारीपुर गाँव के समीप बीते गुरूवार की देर रात्रि को स्कूटी सवार चिकित्सक से हुई 50 हजार नगदी और मोबाइल की लूट का पुलिस घटना के तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है।
वहीं इस लूट की घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए एसपी के निर्देश पर एस ओ जी,स्थानीय थाना पुलिस सहित कई टीमें इस घटना में शामिल लुटेरो तक पहुंचने में जी जान से लगी है, मगर अभी तक गठित टीमें लुटेरो की परछाई तक भी नहीं पहुंच सकी है।गठित जांच टीमें इलाके के संदिग्ध मोबाइल नंम्बरों को सर्विलांस पर लगाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी एक एक कर खंघाल रही है।
अब देखना है कि पुलिस टीमें इस लूट की घटना का कब तक खुलासा करने ने साथ ही लूटेरो और लूटे गये सामानों तक पहुंच पाती है। मालूम हो कि सब्बलपुर खुर्द निवासी सत्य सिंधू उपाध्याय जो एक पेशे से निजी चिकित्सक है,वह सुहवल शिवाला पर अपनी क्लिनिक खोले है।
वह बीते गुरूवार की देर रात को स्कूटी से अपने घर जा रहे थे,कि अंधारीपुर गाँव के समीप बाईक सवार बदमाशों ने असलहे के दम पर आतंकित कर चिकित्सक से 50 हजार नगद और मोबाइल लूट फरार हो गये थे। इस सम्बन्ध में सीओ अनूप कुमर सिंह ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए कई टीमें लगी है,जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा ।

