Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया नायब तहसीलदार के ख़िलाफ़ मनमानी करने का लगाया आरोप। पीड़ित ने...

जमानिया नायब तहसीलदार के ख़िलाफ़ मनमानी करने का लगाया आरोप। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत।

जमानिया नायब तहसीलदार के ख़िलाफ़ मनमानी करने का लगाया आरोप। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत।

रेवतीपुर -: सोशल मिडिया पर एक ऐसा विडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नायब तहसीलदार देवा कुमार अपने तीन अन्य कर्मचारियों संग सर्किल के सुहवल थाना क्षेत्र के पटकनियां गाँव में पूरी तरह से दबंगई पर उतारू है।

फ़ोटो – व्यक्तिगत जमीन के सुरक्षा के लिए लगी बांस, बल्ली को हटाते नायब तहसीलदार जमानिया।

इस मामले में खुद नायब तहसीलदार, कानूगो और लेखपाल कानून को ताक पर रख पटकनियां के दयाशंकर सिंह के निजी व्यक्तिगत जमीन के सुरक्षा वास्ते बांस, बल्ली तार आदि से किए गये घेराबंदी को खुद अपने हाथों से हटा रहे है।

इस दौरान किसान उन्हें ऐसा न करने की बात कहता रहा। लेकिन नायब तहसीलदार ने किसान की एक न सुनी,और वह जमीन के किए गये घेराबंदी को अपने कर्मचारियों संग पूरी तरह से तोड दिया। इससे खिन्न काश्तकार दयाशंकर सिंह ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से उक्त नायब तहसीलदार समेत तीनों लोगों के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी।

जिसके बाद मामलें की गंम्भीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने पूरे मामलें की जांच एसडीएम जमानियां को करने का सख्त निर्देश दिया है। यही नहीं पिडित ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर भी किया है,वहीं पूरा मामला सामने आते ही प्रशासन में हडकंम्प मचा हुआ है। पिडित किसान दयाशंकर सिंह निवासी पटकनियाँ ने बताया कि आराजी संख्या 483 उसकी व्यक्तिगत काश्तकारी चकआउट जमीन है।

लेकिन नायब तहसीलदार अपने कर्मचारियों संग खुद गाँव के ही एक व्यक्ति के प्रभाव में आकर जबरदस्ती रास्ता बनाना चाहते है। जबकि उक्त जमीन में किसी तरह का कोई चकरोड या रास्ता नहीं है।वहीं पिडित किसान ने कहा कि अगर उक्त नायब तहसीलदार और कानूनों, लेखपाल के खिलाफ कार्यवाई नहीं हुई,और उसे न्याय नहीं मिला तो वह धरना और आमरण अनशन को मजबूर होगा,जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

वही तहसीलदार देवा कुमार ने बताया कि लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही थी, इस लिए ऐसा किया गया। एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि डीएम के द्वारा इस पूरे प्रकरण की जांच का जिम्मा मिला है,बताया कि‌ जल्द जांच की जाएगी,और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !