हाई वोल्टेज विद्युत के चपेट में आने से बुरी तरह झुलसा 70 वर्षीय बुजुर्ग।
गाज़ीपुर -: स्थानीय थाना क्षेत्र कुंडेश्वर कबीरपुर कला स्थित चाय की दुकान पर बैठे 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पर शुक्रवार शाम लगभग 7:00 बजे के करीब टूटकर गिरा 11हजार हाई वोल्टेज विद्युत के तार गम्भीर रूप से झुलसा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कुंडेश्वर कबीरपुर कला हैदरिया निवासी 80 वर्षीय जीउत चौधरी और बबलू चौधरी पारस गुप्ता की चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे कि अचानक 11हजार हाई वोल्टेज विद्युत के तार टूट कर जीउत चौधरी के ऊपर पर जा गिरा जिससे उनका पीठ और चेहरा बुरी तरह चपेट में आने से झुलस गया।
वहीं आस-पास के लोगों ने निजी वाहन से घायल को मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए व जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जीउत चौधरी को गाजीपुर रेफर कर दिया गया जिनका अभी भी इलाज चल रहा है।

