Tuesday, September 8, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरडिजिटल मीडिया नीति-2024 अभद्र, और आपत्तिजनक या राष्ट्र विरोधी पोस्ट डालने पर...

डिजिटल मीडिया नीति-2024 अभद्र, और आपत्तिजनक या राष्ट्र विरोधी पोस्ट डालने पर होगी कानूनी कार्रवाई। 

डिजिटल मीडिया नीति-2024 अभद्र, और आपत्तिजनक या राष्ट्र विरोधी पोस्ट डालने पर होगी कानूनी कार्रवाई। 

लखनऊ -: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश डिजिटल मीडिया नीति-2024 को मंजूरी दे दी गई है। इसमें जहां सोशल मीडिया पर काम करने वाली एजेंसी व फर्म को विज्ञापन की व्यवस्था की गई है। वहीं अभद्र, आपत्तिजनक या राष्ट्र विरोधी पोस्ट डालने पर कानूनी कार्यवाही के प्रावधान भी किए गए हैं।

आईटी एक्ट के तहत होती थी कार्रवाई :- अब—–

राष्ट्र विरोधी कंटेट पोस्ट करने पर राष्ट्र विरोधी कंटेट पोस्ट करने पर कार्रवाई :- इस संबंध में नीति लाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत निदेशक सूचना शिशिर सिंह ने बताया कि पोस्ट किया गया कंटेंट अभद्र, अश्लील और राष्ट्र विरोधी नहीं होना चाहिए। अब इस मामले में उम्रकैद तक का प्रावधान है ।

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर पुलिस द्वारा आईटी एक्ट की धारा 66 (ई) और 66 (एफ) के तहत कार्रवाई की जाती है। है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर तीन साल से लेकर उम्र कैद अब प्रदेश सरकार पहली बार ऐसे मामलों पर नियंत्रण के लिए नीति ला रही (राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में) तक की सजा का प्रावधान है।

■ इसके अलावा अभद्र एवं अश्लील सामग्री पोस्ट करने पर आपराधिक मानहानि के मुकदमे का सामना भी करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने ऐसी हरकतों पर अंकुश लगाने के लिए तीन वर्ष पूर्व इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड जारी किए थे।

प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी, लाभकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्रचार-प्रसार के लिए होंगे लाभवन्तित :-

प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी, लाभकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी और उसके लाभ को लोगों तक डिजिटल व सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाने के लिए यह नीति बनाई गई है।

इसके तहत एक्स (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित कंटेंट, वीडियो, ट्वीट, पोस्ट और रील को प्रदर्शित किए जाने के लिए इनसे संबंधित एजेंसी व फर्म को विज्ञापन देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में रोजगार मिल सकेगा। इस नीति के तहत सूचीबद्ध होने के लिए एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब में से प्रत्येक को सब्सक्राइबर व फॉलोअर्स के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया है।

विज्ञापन का श्रेणीवार होगा भुगतान एक्स, फेसबुक व इंस्टाग्राम के एकाउंट होल्डर, संचालक, इन्फ्लूएंसर (प्रभाव रखने वाले) को भुगतान के लिए श्रेणीवार अधिकतम सीमा क्रमशः 5 लाख, 4 लाख, 3 लाख और 3 लाख रुपये प्रतिमाह निर्धारित की गई है। यूट्यूब पर वीडियो, शार्ट्स, पॉडकास्ट भुगतान के लिए श्रेणीवार अधिकतम सीमा क्रमशः 8 लाख, 7 लाख 6 लाख और 4 लाख प्रतिमाह निर्धारित की गई है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !