ऑटो से धक्का लगने के कारण एक जख्मी एक कि मौके पर मौत।
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव में शुक्रवार की दोपहर के 2 बजे ऑटो चालक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को धक्का मार दिया जिस कारण एक महिला कि घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।
फोटो – घायल महिला का उपचार करतेे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रुद्रकांत सिंह
प्राप्त जानकारी के अनुसार कसेरा पोखरा गांव की गंगाजली देवी (45) एवं प्रभावती देवी (65) गांव स्थित डेरे से वापस अपने घर जा रही थी। दोनों महिलाये जैसे ही सड़क पर पहुंची तो जमानिया से लहुआर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ऑटो ने घक्का मार दिया। जिसमे गंगाजली देवी पत्नी रामहरी बिन्द की मौके पर ही मौत हो गयी।
जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को देख लोग की भीड़ जमा हो गयी और दोनों महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए लाया गया जहाँ डॉ रुद्रकांत सिंह ने महिला गंगाजली को मृत घोषित कर कर दिया और घायल महिला प्रभावती का उपचार किया गया।
मौत की घटना की सूचना मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँची स्थानीय पुलिस द्वारा मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
इस बाबत कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ऑटों को कब्जे में ले लिया गया है और चालक भी हिरासत में ले लिया गया है मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


