Thursday, July 16, 2026
Homeदेश/विदेशराष्ट्रपति भवन सभागार में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार, रचा इतिहास।

राष्ट्रपति भवन सभागार में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार, रचा इतिहास।

केन्द्र में गूँजी जयजयकार तीसरी बार मोदी सरकार।

सहयोग दलों के 11मंत्री, 5 कैबिनेट मंत्री, 2 स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्री।

नई दिल्ली- मैं शपथ लेता हूं..” राष्ट्रपति भवन के सभागार में जैसे ही यह शब्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुंह से निकले, इन शब्दों ने इतिहास रच दिया।पंडित नेहरू के रिकार्ड की बराबरी के साथ ही पीएम मोदी ने लोकप्रियता का वैश्विक इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें से 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं।

नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण कर लिया है और अब देश में नई सरकार बनकर तैयार है। शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में शुरू हुआ एवं रात 10 बजे तक चला। इस दौरान सरकार के कुल 71 मंत्रियों ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

30 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, यूपी-बिहार से इन नए चेहरों को मिला मौका – पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह फिर अमित शाह ने ली मंत्री पद की शपथ

मोदी सरकार 3.O में कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज ने मंत्री पद की शपथ ली है।  30 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और 36 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। इस तरह मोदी 3.0 में मंत्रियों की संख्या 71 है। अधिकतम 81 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस लिहाज़ से अब केवल दस मंत्रियों की ही जगह बची है जो संभवतः आने वाले समय में जुड़ने वाले दलों और सांसदों के लिए सुरक्षित रहेंगी।

कमलेश पासवान समेत कई सांसदों को पहली बार मिली कैबिनेट में एंट्री कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी , सतीश चंद्र दुबे , संजय सेठ , रावनीत सिंह बिट्टू , दुर्गा दास उइके रक्षा निखिल खडसे , सुकांता मजूमदार , सावित्री ठाकुर तोखन साहू और डॉ राजभूषण निषाद राज्य मंत्री बनाए गए हैं।उत्तराखंड से आने वाले अजय टम्टा ने एक बार फिर राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। बंडी संजय कुमार भी राज्य मंत्री बनाए गए हैं। केरल में भाजपा की एंट्री कराने वाले सुरेश गोपी बने राज्य मंत्री यूपी की गोंडा संसदीय सीट से निर्वाचित सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है।

वहीं बनवारी लाल वर्मा, शांतनु ठाकुर, एल मुरुगन को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। केरल में भगवा झंडा लहराने वाले एकलौते सांसद सुरेश गोपी को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। व बेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने दूसरी बार मोदी सरकार में राज्य मंत्री की रूप में शपथ ली हैं।

वी सोमन्ना, चंद्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री बने वी सोमन्ना, चंद्रशेखर पेम्मासानी और एसपी सिंह बघेल ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। अनुप्रिय पटेल और एसपी सिंह बघेल राज्य मंत्री बने हैं। रामनाथ ठाकुर और नित्यानंद राय भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने। कृष्णपाल गुर्जर और रामदास आठवले को राज्य मंत्री बनाया गया कृष्णपाल गुर्जर और रामदास आठवले को राज्य मंत्री बनाया गया ।

हरियाणा के फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर और राज्यसभा सांसद रामदास आठवले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने हैं। श्रीपद नायक और पंकज चौधरी को मिला राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का जिम्मा।

जयंत चौधरी और जितिन प्रसाद ने भी राज्य मंत्री की शपथ ली। जयंत चौधरी और जितिन प्रसाद ने भी राज्य मंत्री की शपथ ली -: जयंत चौधरी और जितिन प्रसाद ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। और वही अर्जुन राम मेघवाल और प्रताप राव जाधव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। राव इंदरजीत सिंह और जितेंद्र सिंह बने राज्य मंत्री राव इंदरजीत सिंह और जितेंद्र सिंह को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का जिम्मा मिला है। दोनों ने अपने पद की शपथ ली।

सीआर पाटिल भी कैबिनेट मंत्री बने हैं। गुजरात भाजपा अध्यक्ष भी हैं पाटिल। जी किशन रेड्डी और च चिराग पासवान भी कैबिनेट मंत्री बने हैं।  हरदीप सिंह पुरी और मनसुख मांडविया भी मंत्री बने हरदीप सिंह पुरी और मनसुख मांडविया ने भी मंत्री पद की शपथ ली। दोनों नेता मोदी की पिछली कैबिनेट में भी मंत्री बने थे।

अन्नपूर्णा देवी और किरेन रिजिजू कैबिनेट मंत्री बने
झारखंड के कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी और अरुणाचल से सांसद किरेन रिजिजू कैबिनेट मंत्री बने। भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत ने ली मंत्री पद की शपथ।

भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंत्री पद की शपथ ली है। -: राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली भी शपथ ओडिशा से राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव और एमपी के गुणा से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्री पद की शपथ ली।

जुरल ओरांव और गिरिराज सिंह भी कैबिनेट मंत्री बने
जुरल ओरांव और गिरिराज सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। राम मोहन नायडू और प्रह्लाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली राम मोहन नायडू और प्रह्लाद जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली है। राम मोहन चंद्रबाबू नायडू के बेटे हैं।

सर्बानंद सोनोवाल और डॉ वीरेंद्र कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ- सर्बानंद सोनोवाल और डॉ वीरेंद्र कुमार ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। सर्बानंद सोनोवाल मोदी की पिछली कैबिनेट में भी मंत्री थे। बिहार से जीतन राम मांझी और राजीव रंजन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली
बिहार से जीतन राम मांझी और राजीव रंजन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ले ली है।

पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान ने मंत्री पद की शपथ ली
पीयूष गोयल और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

मनोहर लाल खट्टर और कुमारस्वामी ने मंत्री पद की शपथ ली है। दोनों नेता पहली बार मोदी कैबिनेट का हिस्सा बने हैं। निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने मंत्री पद की शपथ ली है। निर्मला और जयशंकर पिछली बार भी मोदी सरकार में मंत्री रहे थे। निर्मला ने वित्त और जयशंकर ने विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी।

जेपी नड्डा ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। नड्डा के बाद शिवराज सिंह चौहान ने भी मंत्री पद की शपथ ली ।नितिन गडकरी ने ली मंत्री पद की शपथ, तीसरे नंबर पर आई बारी नितिन गडकरी ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। तीसरे नंबर पर उन्होंने शपथ ली है। अमित शाह ने मंत्री पद की शपथ ले ली है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने उन्हें शपथ दिलाई। राजनाथ सिंह ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। मंत्री पद लेने के बाद कुछ दिनों बाद उन्हें विभाग सौंपा जाएगा। मेरा मंत्री के रूप में करियर समाप्त हुआः राजीव चंद्रशेखर ने किया पोस्ट शपथ समारोह से पहले राजीव चंद्रशेखर का पोस्ट सामने आया है। चंद्रशेखर ने कहा कि मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि मेरा राजनीतिक जीवन कार्यकर्ता के रूप में जारी है, मंत्री के रूप में मेरा करियर 18 साल बाद समाप्त हो गया है।

शाहरुख खान और मुकेश अंबानी अपने बेटे के साथ शपथ समारोह में शामिल हुए-: अभिनेता शाहरुख खान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।नितिन गडकरी और रिजिजू शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता नितिन गडकरी और किरेन रिजिजू शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंच गए हैं। मोदी के पीएम पद की शपथ लेने के बाद राजनाथ मंत्री पद की शपथ लेंगे। उसके बाद अमित शाह, और गडकरी शपथ लेंगे। चौथे नंबर पर जेपी नड्डा और फिर पांचवें पर शिवराज शपथ लेंगे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !