Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्रदेश में घरेलू बिजली कनेक्शन 44 फीसदी, औद्योगिक 100 फीसदी हो सकता...

प्रदेश में घरेलू बिजली कनेक्शन 44 फीसदी, औद्योगिक 100 फीसदी हो सकता है महंगा।

प्रदेश में घरेलू बिजली कनेक्शन 44 फीसदी, औद्योगिक 100 फीसदी हो सकता है महंगा।

लखनऊ- प्रदेश में नया बिजली कनेक्शन लेना घरेलू उपभोक्ता के लिए करीब 44 फीसदी और उद्योगों के लिए 50 से 100 फीसदी तक महंगा हो सकता है। कॉस्ट डाटा बुक में कनेक्शन लेते वक्त ली जाने वाली सामग्री व अन्य मदों में बढ़ोतरी की गई है।पावर कॉरपोरेशन ने नया प्रस्ताव नियामक आयोग में दाखिल कर दिया है। इसका पता चलते ही राज्य उपभोक्ता परिषद ने बढ़ोतरी के विरोध का एलान कर दिया है। पावर कॉरपोरेशन ने दो दिन पहले राज्य विद्युत नियामक आयोग में नई कॉस्ट डाटा बुक का प्रस्ताव दाखिल किया है।

इसमें नए विद्युत कनेक्शन की दरों, मीटर का मूल्य, खंभा, ट्रांसफार्मर, प्रतिभूति राशि, प्रोसेसिंग फीस आदि के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। प्रतिभूति राशि में 100 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। इन बढ़ी हुई दरों पर नियामक आयोग सभी पक्षों के बीच सुनवाई करेगा।

इसके बाद नई दरें जारी करेगा। इससे पहले की डाटा बुक 2019 में जारी की गई थी, जो अभी तक लागू है। यह हर दो से तीन साल के लिए बनाई जाती है, लेकिन पावर कॉरपोरेशन द्वारा कॉस्ट डाटा बुक समय से न दाखिल करने की वजह से इस बार देर से जारी हो रही है।

बीपीएल उपभोक्ताभी होंगे प्रभावित -: पावर कॉरपोरेशन ने मजदूरी मद (लेबर कॉस्ट) की राशि 2 किलोवाट तक के कनेक्शन पर 150 रुपये से बढ़ाकर 564 रुपये कर दी है। ऐसे में बीपीएल और छोटे घरेलू कनेक्शन लेने वालों को भी करीब 44 फीसदी अधिक
भुगतान करना होगा।

एक किलोवाट के कनेक्शन पर बिना जीएसटी अभी तक 1032 रुपये लिए थे, प्रस्तावित दर में अब 1486 रुपये हो गया है। स्मार्ट मीटर के सिंगल फेस कनेक्शन पर 3822 रुपये देने होते थे, जो अब 6316 रुपये हो जाएंगे। बिजली दर निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू
लखनऊ। प्रदेश में बिजली दर निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

सोमवार को वर्ष 2024-25 के लिए दाखिल 101784 करोड़ के वार्षिक आवर्ती राजस्व (एआरआर) को विद्युत नियामक आयोग ने स्वीकार कर लिया है।आयोग ने सभी विद्युत वितरण निगमों को तीन दिन में सभी आंकड़ें सार्वजनिक करने का आदेश दिया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !