Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजाँच के दौरान जिलाधिकारी कोरोना संक्रमित

जाँच के दौरान जिलाधिकारी कोरोना संक्रमित

गाजीपुर – जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह सहित दो की रिपोर्ट शुक्रवार की रात नौ बजे पॉजिटिव आई। होम आइसोलेट जिलाधिकारी की डॉक्टरों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे किसी तरह दिक्कत होने पर उन्हें बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जा सके। बताते चलें कि एमपी सिंह को जिले में आये अभी छह महीने का वक्त भी नहीं गुजरा। उन्होंने इस दौरान हर किसी के दिल में जगह बनाई।

अचानक उन्हें खतरनाक वैश्विक बिमारी कोरोना ने जकड़ने की कोशिश की। जब जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। फिर भी उनके कदम बढ़ते गए। बंद कमरे में ही सहीं, मगर फोन से अधिकारियों को दिशा निर्देश देतें रहें। वह बीमार हो गए, कोरोना के कारण मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा नहीं ले पाए। 

फिलहाल सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने जिले की कमान संभाली है। जनपद वासियों ने डीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। शिक्षक संगठन के साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने डीएम के लिए भगवान से प्रार्थना की। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है। बीते माह जहां संक्रमितों के मिलने की रफ्तार 10 के आसपास थी।

अब यह संख्या दो पर आकर रूक गई है। देर शाम करीब नौ बजे डीएम एमपी सिंह और भरौली कला निवासी एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।

ऐसे में जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 5233 पहुंच गई है। वहीं 1197 मरीजों की कोरोना जांच की गई। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या 90 पहुंच गई है, जबकि अब तक 5109 मरीज ठीक हो चुके हैं।सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि जिलाधिकारी समेत दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की टीम लगातार जिलाधिकारी के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !