सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल में 19 वें वार्षिकोत्सव (स्पंदन) 2024 का हुआ आयोजन।
नंदगंज -: क्षेत्र स्थित सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल में 19 वें वार्षिकोत्सव (स्पंदन) 2024 का आयोजन विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास पूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 त्रिवेणी दास जी महाराज द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया। इन नन्हें-मुन्ने बच्चे द्वारा “गल्ती से मिस्टेक” एवं “दादा जी की छड़ी हूं मैं” पर काफी सराहनीय डांस किया गया, वही कक्षा एक, दो और तीन वाले भी “आज की पार्टी मेरी तरफ से”, “तारे गिन गिन याद से तेरी” पंजाबी गाने पर डांस का प्रदर्शन दिखाकर दर्शकों के होस उड़ा दिए। अब बारी आ गई कक्षा पाँच के बच्चों द्वारा होली रिमिक्स डांस कि, इनका प्रदर्शन देखकर सभी दर्शक आश्चर्यचकित रह गए।
इसके बाद शुरू हुआ थीम डांस का प्रदर्शन जिसका टाइटल था “नारी शक्ति” । “नारी शक्ति” से संबंधित तीन कार्यक्रमों का प्रदर्शन कक्षा छः से बारह तक कि बच्चियों द्वारा किया गया । दर्शन बंधु भाऊक हो गए। बच्चियों ने यह द्वारा कवि संदेश देने का प्रयास किया कि, हर नारी को समाज में एक सम्मान जनक स्थान मिलना चाहिए |
बच्चों सम्मेलन का कार्यक्रम भी दिया गया। जिसमें हास्य कविताएं और वीर रस की कविताएं सराहनीय रही।सभी बच्चों की प्रस्तुति इतनी अच्छी रही कि कार्यक्रम के अंत तक सभी दर्शक रुके रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार यादव ने बताया कि, सनफ्लावर कॉन्वेंट स्कूल स्मार्ट स्कूल कक्षाएं डिजिटल बोर्ड से सुसज्जित हैं और बच्चों को अत्याधुनिक तरीके से पढ़ाया जा रहा है। सनफ्लावर कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे जिला स्तरीय परीक्षाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान के साथ सी बी एस ई की बोर्ड परीक्षाओं में भी जिले में स्थान प्राप्त कर रहे है।
साथ ही बच्चे संकुल स्तरीय खेल मैचों में भी स्थान प्राप्त कर रहे है। विद्यालय के प्रबंधक महोदया द्वारा अंशिका यादव कक्षा 11 बी को बेस्ट एक्टर एवं आराध्या यादव कक्षा 11 सी को बेस्ट सिंगर का पुरस्कार दिया गया और छात्रवृति स्वरूप 11-11 हजार रूपए देने की घोषणा की गई । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
कार्यक्रम के शुभ अवसर पर प्रबंधक श्रीमती पुष्पा यादव, प्रधानाचार्य संतोष यादव, हेड मिस्ट्रेस श्रीमती पूजा यादव, कोऑर्डिनेटर डी के सिंह, रंजना वर्मा, रुची राय, नलिनी सिंह एवं सुमन मैम, संगीता मैम, स्वाति मैम, जया मैम, हीना मैम, हमीदा मैम, जुलेखा मैम, खान सर, राशिद सर, मंगल सर, सुनीता मैम, शांति मैम, शकून मैम, अनिता मैम आदि सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे और इनका विषेश योगदान रहा।

