Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसिधौना पुलिस चौकी दीवान ने लौटाया हज़ारो के क़ीमत का मोबाईल फ़ोन।

सिधौना पुलिस चौकी दीवान ने लौटाया हज़ारो के क़ीमत का मोबाईल फ़ोन।

सिधौना पुलिस चौकी दीवान ने लौटाया हज़ारो के क़ीमत का मोबाईल फ़ोन।

गाज़ीपुर :- सिधौना पुलिस चौकी के दीवान रामनरेश सोनकर ने गुम हुआ मोबाइल वापस लौटाया साथ मानवीय मिशाल भी कायम किया है।

फ़ोटो -: गुम मोबाईल को हर्ष यादव पुत्र बब्बू यादव निवासी जाल्हुपुर, वाराणसी लौटाते गाजीपुर के खानपुर थानांतर्गत सिधौना पुलिस चौकी के दीवान रामनरेश सोनकर ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार , गाज़ीपुर स्थित खानपुर थानांतर्गत सिधौना पुलिस चौकी के दीवान रामनरेश सोनकर को रविवार की शाम को गश्त के दौरान रास्ते मे एक वीवो मोबाइल फोन प्राप्त हुआ जिसकी कीमत लगभग 35000 रू है। उन्होंने मोबाइल स्वामी को रास्ते मे कई लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ भी जानकारी प्राप्त नहीं हुईं।

कुछ घंटो की कोशिश के बाद मोबाइल स्वामी की पहचान हर्ष यादव पुत्र बब्बू यादव निवासी जाल्हुपुर, वाराणसी के रूप में हुई । दीवान रामनरेश ने सिधौना पुलिस चौकी पर बुलाकर हर्ष को उसका मोबाइल पहचान की पुष्टि व कागजी कार्यवाही के बाद वापस कर मानवता की मिशाल पेश की जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पाकर हर्ष खुशी से झूम उठा तथा दीवान रामनरेश सोनकर व सिधौना पुलिस चौकी के प्रति आभार जताया ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !