जमानिया। मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वावधान मे भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर जमानिया कस्बा बलुआ घाट पर दीपोत्सव व भव्य आरती का आयोजन किया गया।

जिसमें जमानिया चेयरमैन श्री जयप्रकाश गुप्ता द्वारा भगवान राम के चित्र के आगे दीप जला अल्यार्पण कर पुजा अर्चना की गई वही भव्य 108 बाती से आरती करने के पश्चात अपने हाथों से प्रसाद वितरण भी किया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कमलचन्द्र बाबा जी, सतीश वर्मा,सोनल वर्मा, दिलिप वर्मा,लाला जायसवाल, हर्ष जायसवाल, महादेव पान्डे, अंजय पान्डे,रामा पान्डे, सन्तोष पान्डे, अनिल गुप्ता, संजय जायसवाल , राजेश वर्मा,शंकर गुप्ता, रामचन्द्र राम, बलबीर सिंह, श्री ठाकुर, पुर्णिमा जायसवाल,आर्या वर्मा,जयन्ति वर्मा,ज्योति वर्मा,गौरी वर्मा, शरद जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

