जमानिया। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायत सुनकर समस्या का निस्तारण कराया गया।

थाना समाधान दिवस पर पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार सिंह एवं एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में अग्रसर किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने एक एक कर करीब 4 लोगों की शिकायत सूनी। जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया। जिसका निस्तारण नहीं हो सका उसे मातहतों को समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव‚ उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार‚ उपनिरीक्षक संदीप कुमार‚ उपनिरीक्षक सुनील कुमार‚ उपनिरीक्षक सुरेंद्र मौर्या‚ नितेश यादव‚ विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

