Thursday, September 10, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण

उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण

जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित कांशी राम आवास के पास बने कान्हा गौशाला का उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा शुक्रवार को निरीक्षण किया।

 

उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सर्वेश कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया और साफ सफाई सहित अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिए। ईस दौरान उन्होंने कहा कि गौशाला में जहां पशु बंधे है वहां गंदगी न हो और मूत्र आदि लंबे समय तक इकठ्ठा न रहे। इसका ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि गौशाला में साफ सफाई रखने से आश्रय स्थल पर मौजूद गोवंश कम बीमार होंगे। इसके साथ ही अलाव जलाने सहित गोवंशों के टीकाकरण संबंधित जानकारी फार्मसिस्ट बृजेश कुमार से ली और शत प्रतिशत टीकाकरण किए जाने पर संतुष्टि जाहिर की।

 

उन्होंने जोर दिया कि गोवंशों कि तबीयत खराब होने पर तत्काल पशु चिकित्सालय में सूचना दें ताकि समय से इलाज किया जा सके। इस अवसर पर कर निरीक्षक विजय शंकर राय‚ गौशाला प्रभारी रमेश‚ प्रदीप कुमार‚ हिमांशु कुमार‚ संजीव कुमार‚ राहुल‚ आलोक कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !