जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बघरी गांव में शुक्रवार कि दोपहर करीब 1:30 बजे गृहकलह से ऊबकर सविता (22) ने अपने गले में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जान देदी । उसका एक ढेढ साल का पुत्र भी है। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्जे म लेकर पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के देवकठिया गांव निवासी सविता (22) पुत्री सुभाष पासवान का विवाह बहुत ही धूम धाम से वर्ष 2021 में बघरी गांव निवासी ओमकार पासवान के पुत्र पंकज पासवान के साथ हुई थी। दोनाें का ढेढ वर्ष का एक पुत्र अभिनन्दन है परिवार के लोगो में आए दिन झगडा होता रहता था। जिससे आजिज आकर विवाहिता सविता ने कमरे में सीट शेड में लगे बांस में पीले रंग के दुपट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। विवाहिता ने फांसी के फंदे से लटकने के लिए एक बालटी का प्रयोग किया। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कोतवाली लग आई। जिसके बाद शव को पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि बघरी गांव में विवाहिता सविता ने फांसी के फंदे में लटक कर आत्महत्या कर लिया है। माईके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पीएम के लिए शव को गाजीपुर भेजा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

