जमानिया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए क्षेत्र के संस्था अंजुमन वारसी के सरपरस्त नेसार अहमद वारसी ने शुक्रवार को अखबार के हॉकरों को हाथ में का दस्ताना व मफलर वितरित किया।

वही अंजुमन वारसी के सरपरस्त नेसार अहमद वारसी ने कहा कि कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। पिछले दिनों से कोहरा बढ़ा है और शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। ठंडी हवा के झोंके चुभन का अहसास कराते रहे है। गलन भरी सर्दी से हर कोई परेशान है। कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। ऐसे में भी ये विभिन्न अखबारों के हॉकर सुशील कुमार गुप्ता‚ मन्टू कुमार‚ अवधेश कुमार‚ सुजीत कुमार आदि समय से अखबार घर घर पहुंचाते है। यही कारण है कि इनको दस्ताना और मफलर वितरण किया गया है।

ताकि ठंड में इनको कुछ राहत मिले। इस अवसर पर शहजाद अली वारसी‚ निषाद वारिस ‚खां‚ नेहाल खां‚ अमरेन्द्र सिंह‚ सलीम मंसूरी‚ रतन श्रीवास्तव‚ वीर बहादुर मौर्य आदि मौजूद रहे।

