Wednesday, September 2, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाट्रेन के आगे कूदकर 25 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या

ट्रेन के आगे कूदकर 25 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हरबल्लमपुर गांव के पास बुधवार की सुबह करीब 8.30 बजे डाउन ट्रैक पर तेज रफ्तार आ रही डीएमयू ट्रेन के सामने कूदकर 25 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बुढ़ाडीह निवासी राधिका देवी (25) पत्नी वीरबहादुर पारिवारिक कलह से ऊबकर सुबह घर से निकल गई तथा हरबल्लमपुर गांव के पास डाउन ट्रैक पर आ रही डीएमयू ट्रेन के सामने आ कर अपनी इहलीला समाप्त को समाप्त कर लिया। ग्रामीणों ने ट्रैक से कट कर महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई। काफी खोजबीन के बाद सूचना मिलने पर महिला की शिनाख्त ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा किया गया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि मृतिका राधिका देवी का शव ट्रैक पर छत विछत मिला है। जिसे कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्यवाही की जाएगी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !