जमानिया– स्थानीय क्षेत्र के दिलदारनगर स्थित न्यू शाह फैज पब्लिक स्कूल में स्व चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार की शाम प्रखर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री समाजवादी पार्टी ओम प्रकाश सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। ततपश्चात स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान ट्रस्ट की तरफ से विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 180 विशिष्ट व्यक्तियो ,आई ए एस,आई पी एस, जज, चिकित्सक, पशुपालन, कृषि, खेल, शिक्षा, साहित्य, लेखन, कवी ,पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों से लोग को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि छपरा विश्विद्यालय के सेवानिवृत वाईस चांसलर डॉ हरिकेश सिंह ने कहा कि स्व चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक ट्रस्ट ने क्षेत्र के प्रतिभाओं को सम्मानित कर यह दिखा दिया कि यह प्रतिभाओं का क्षेत्र है। ऐसे प्रतिभाओं का सम्मान हमेशा होना चाहिए। अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि हम ऐसे प्रतिभा का सम्मान कर रहे है जो देश विदेश में अपने प्रतिभा को दिखा कर इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है
उक्त मौके पर सिविल जज के पद पर तैनात गहमर निवासी शशि किरण, पूर्व राष्टपति प्रणव मुखर्जी के हाथों सम्मानित तीरंदाजी खिलाड़ी अजंलि, कवि मिथलेश गहमरी, डॉ सानंद सिंह, रामधारी यादव, डॉ सुधाकर पांडेय, डॉ बलिराम, शान्तोष शर्मा, दीपू जी, गोपाल जयसवाल डॉ जयप्रकाश गुप्ता, अनिल यादव, अशोक सिंह, अबुर बकर खाँ, प्रीति यादव, एहसान खाँ, उमेश, अजित, लक्ष्मण शर्मा, श्रवण गुप्ता, संतोष सिंह, बबलू सिंह, पिन्टू सिंह आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन मन्नू सिंह ने किया।



