जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के डिगरी गांव के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार कि सुबह एक अज्ञात बृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार डिगरी गांव के पास डाउन लाइन पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेन से धक्के से क्षत विक्षत शव को इकट्ठा कर कोतवाली ले आये। आस पास के लोगों से शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि एक अज्ञात का ट्रेन से कटी हुई क्षत विक्षत शव मिला है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आस पास के लोगों के अनुसार वृद्ध विक्षिप्त था‚ हालांकि कोई पहचान नहीं कर पाया है।

